देश की खबरें | सेना ने जम्मू में असाधारण सेवा के लिए खोजी श्वान टीना को सम्मानित किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेना ने जम्मू में ‘इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस’ (आईईडी) समेत विभिन्न विस्फोटक सामग्री का पता लगाने में उत्कृष्ट सेवा के लिए बुधवार को एक खोजी कुत्ते को सम्मानित किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
जम्मू, पांच फरवरी सेना ने जम्मू में ‘इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस’ (आईईडी) समेत विभिन्न विस्फोटक सामग्री का पता लगाने में उत्कृष्ट सेवा के लिए बुधवार को एक खोजी कुत्ते को सम्मानित किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि विस्फोटकों का पता लगाने में उच्च प्रशिक्षित श्वान टीना को टाइगर डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल मुकेश भानवाला ने जम्मू स्थित मुख्यालय में सम्मानित किया।
प्रवक्ता के अनुसार, ‘‘उसकी असाधारण सेवा उसके कठोर प्रशिक्षण और जुझारूपन का प्रमाण है।’’
उन्होंने कहा कि टीना दो साल से अधिक समय से जम्मू कश्मीर में तैनात है और उसने सुरक्षा बलों को महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण घटनाओं और अभियानों में भाग लिया है।
प्रवक्ता ने कहा कि टीना अपने पीछे बहादुरी, वफादारी और निस्वार्थता की विरासत छोड़ रही है।
उन्होंने कहा, ‘‘सुरक्षा बलों में उसके योगदान को कभी नहीं भुलाया जाएगा और उसे हमेशा एक वफादार साथी के रूप में याद किया जाएगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)