एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पुंछ में सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, दो आतंकवादियों के मारे जाने की खबर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पहरा दे रहे सेना के जवानों ने रविवार देर रात सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया और इसके बाद दोनों पक्षों में हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है।

देश की खबरें | पुंछ में सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, दो आतंकवादियों के मारे जाने की खबर

पुंछ/जम्मू, सात अगस्त जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पहरा दे रहे सेना के जवानों ने रविवार देर रात सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया और इसके बाद दोनों पक्षों में हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है।

अधिकारियों ने बताया कि देगवार सेक्टर में जवानों ने अंधेरे का फायदा उठाकर सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे कुछ आतंकवादियों को देखा, जिसके बाद दोनों पक्षों में मुठभेड़ शुरू हुई।

अधिकारियों के मुताबिक, माना जा रहा है कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं, लेकिन अभी घटनास्थल से उनका शव बरामद नहीं किया गया है।

जम्मू में रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने बताया कि रविवार को देर रात करीब दो बजे गढ़ी बटालियन इलाके में सेना और पुलिस के संयुक्त दल ने दो आतंकवादियों को घुसपैठ की कोशिश करते हुए देखा।

उन्होंने कहा, ‘‘एक आतंकवादी तुरंत ढेर हो गया, जबकि दूसरे आतंकवादी ने वापस एलओसी की ओर भागने की कोशिश की, लेकिन उसे गोली मार दी गई, जिससे उसे जमीन पर गिरते हुए देखा गया।’’

लेफ्टिनेंट कर्नल बर्तवाल के मुताबिक, देगवार तेरवा में आतंकवादियों की गतिविधि देखी गई थी। उन्होंने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2023 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).