देश की खबरें | सेना भर्ती प्रश्नपत्र लीक मामले में सेना के दो मेजरों की पुलिस हिरासत बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुणे की एक अदालत ने भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक के सिलसिले में गिरफ्तार किये गये सेना के मेजर रैंक के दो अधिकारियों की पुलिस हिरासत सोमवार को 20 मार्च तक के लिए बढ़ा दी।

पुणे (महाराष्ट्र), 15 मार्च पुणे की एक अदालत ने भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक के सिलसिले में गिरफ्तार किये गये सेना के मेजर रैंक के दो अधिकारियों की पुलिस हिरासत सोमवार को 20 मार्च तक के लिए बढ़ा दी।

पुणे पुलिस ने मेजर वसंत विजय किलारी (45) और मेजर तिरू मुरुगन थांगवेलु(47) को पकड़ रखा है। पुलिस भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच कर रही है जो 28 फरवरी का सामने आया था।

सरकारी वकील प्रेम कुमार अग्रवाल ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस आर नवंदर की अदालत में कहा कि पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि यह तय किया गया था कि थांगवेलु प्रश्नपत्र के लिए किलारी को 25,00,000 रूपये देंगे और किलारी को एक और आरोपी को पैसे देने थे।

अग्रवाल ने कहा कि किलारी ने व्हाट्सअप के माध्यम से थांगवेलु को प्रश्नपत्र भेजा और फिर इस आंकड़े को हटा दिया।

अभियोजन पक्ष ने अदालत से कहा, ‘‘ पुलिस ने विशेषज्ञों की मदद से आंकड़े बरामद कर लिये हैं और इस मामले में उनकी संलिप्तता की जांच की जरूरत है। ’’

इसी के साथ पुलिस ने आरोपियों की हिरासत बढ़ाने की मांग की।

अग्रवाल ने कहा कि पुलिस ने किलारी एवं थांगवेलु के बीच तमिल में हुई बातचीत का ऑडियो क्लिप बरामद किया है और जांच के तहत उसका अनुवाद किया जा रहा है।

दलीलें सुनने के न्यायाधीश नवंदर ने थांगवेलु और किलारी की हिरासत 20 मार्च तक बढ़ा दी।

अट्ठाईस फरवरी को पुणे के बीईजी सेंटर और देशभर में अन्य 40 स्थानों पर आर्मी रिलेशन रिक्रूटमेंट एक्जाम होना था लेकिन इस लीक के चलते परीक्षा रद्द कर दी गयी। इस मामले में अब तक सात लोग गिरफ्तार किये गये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी