देश की खबरें | सेना प्रमुख लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर, सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने बृहस्पतिवार को पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में सुरक्षा हालात की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने यह दौरा पैंगोंग झील के दक्षिणी तटीय क्षेत्र के आसपास यथास्थिति को बदलने के चीन के नये सिरे से किये गये प्रयासों के कुछ दिन बाद किया है। सैन्य सूत्रों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन सितंबर सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने बृहस्पतिवार को पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में सुरक्षा हालात की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने यह दौरा पैंगोंग झील के दक्षिणी तटीय क्षेत्र के आसपास यथास्थिति को बदलने के चीन के नये सिरे से किये गये प्रयासों के कुछ दिन बाद किया है। सैन्य सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि लद्दाख के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन जनरल नरवणे ने क्षेत्र में बनते हालात पर शीर्ष कमांडरों के साथ बैठकें कीं। उन्होंने किसी भी अप्रिय स्थिति बनने पर उससे निपटने के लिए भारत की संपूर्ण लड़ाकू तैयारियों का भी आकलन किया।

यह भी पढ़े | Coronavirus In Maharashtra: महाराष्ट्र में कोरोना का तांडव, एक दिन में सर्वाधिक 18,105 नए केस, COVID-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या 8,43,844 हुई.

सेना प्रमुख ने एक प्रमुख अग्रिम क्षेत्र का भी दौरा किया जहां उन्होंने बड़ी संख्या में सैनिकों से बातचीत की।

एक सूत्र ने बताया, ‘‘जनरल नरवणे ने पूर्वी लद्दाख में सुरक्षा परिदृश्य की व्यापक समीक्षा की।’’

यह भी पढ़े | PM Narendra Modi ने कहा- भारत में है ‘चैलेंज’ को चैलेंज करने का जज्बा.

पैंगोंग झील इलाके में उस वक्त तनाव बढ़ गया था जब चीन ने झील के दक्षिणी तट में कुछ इलाकों पर कब्जा करने का असफल प्रयास किया जिसके बाद भारत ने संवेदनशील क्षेत्र में अतिरिक्त सैनिक एवं हथियार भेजे।

भारतीय सेना ने सोमवार को कहा कि चीनी सेना ने 29 और 30 अगस्त की दरम्यानी रात को पैंगोंग झील के दक्षिणी तट पर “एकतरफा” तरीके से यथास्थिति बदलने की ‘‘उकसाने वाली सैन्य गतिविधियां” कीं लेकिन भारतीय सैनिकों ने उसके प्रयास को विफल कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी