देश की खबरें | सेना प्रमुख ने नियंत्रण रेखा पर अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति और नियंत्रण रेखा पर सैनिकों की अभियानगत तैयारियों का जायज़ा लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुंछ/जम्मू, तीन जुलाई सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति और नियंत्रण रेखा पर सैनिकों की अभियानगत तैयारियों का जायज़ा लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, उन्होंने बताया कि जनरल द्विवेदी आज सुबह जम्मू पहुंचे और सीमावर्ती जिले पुंछ के लिए रवाना हो गए। उन्होंने 30 जून को भारतीय सेना के 30वें प्रमुख का पदभार संभाला था।

सेना प्रमुख ने उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल सुचिंद्र कुमार और जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा के साथ पुंछ में फील्ड कमांडरों की एक बैठक की अध्यक्षता की और फिर अग्रिम इलाकों की हवाई समीक्षा की।

सेना प्रमुख ने 93-इन्फैंट्री ब्रिगेड के कुछ पूर्व सैनिकों से भी बातचीत की।

जनरल द्विवेदी बाद में जम्मू लौट गए। अधिकारियों ने बताया कि उनका शाम को दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है। जनरल द्विवेदी ने 2022 से 2024 तक उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्य किया था।

सेना प्रमुख का जम्मू-कश्मीर का दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब अमरनाथ यात्रा हो रही है और विशेष रूप से जम्मू क्षेत्र के विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर आतंकवाद-विरोधी अभियान चलाए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\