देश की खबरें | सेना प्रमुख जनरल पांडेय ने नेपाल के सेना प्रमुख से बात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडेय ने बुधवार को नेपाल के सेना प्रमुख जनरल प्रभुराम शर्मा से बात की और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग मजबूत करने पर जोर दिया।

नयी दिल्ली, चार मई सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडेय ने बुधवार को नेपाल के सेना प्रमुख जनरल प्रभुराम शर्मा से बात की और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग मजबूत करने पर जोर दिया।

नेपाल क्षेत्र में भारत के समग्र रणनीतिक हितों के संदर्भ में उसके लिए महत्वपूर्ण है और दोनों देशों के नेताओं का सदियों पुराना ‘रोटी बेटी’ का रिश्ता रहा है।

नेपाल की भारत के पांच राज्यों-सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से 1,850 किलोमीटर से अधिक सीमा लगती है।

सेना ने ट्वीट किया, ‘‘जनरल मनोज पांडेय ने नेपाली सेना प्रमुख जनरल प्रभुराम शर्मा से वीडियो वार्ता की और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के पहलुओं पर चर्चा की।’’

नेपाल वस्तुओं एवं सेवाओं के परिवहन के लिए भारत पर बहुत हद तक निर्भर है।

नेपाल की समुद्र तक पहुंच भारत के माध्यम से ही होती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now