देश की खबरें | सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने दक्षिण कोरिया के शीर्ष सैन्य प्राधिकारियों से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने सोमवार को दक्षिण कोरिया के शीर्ष सैन्य प्राधिकारी के साथ व्यापक बातचीत की। थलसेना प्रमुख जनरल नरवणे दक्षिण कोरिया की तीन दिन की यात्रा पर हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने सोमवार को दक्षिण कोरिया के शीर्ष सैन्य प्राधिकारी के साथ व्यापक बातचीत की। थलसेना प्रमुख जनरल नरवणे दक्षिण कोरिया की तीन दिन की यात्रा पर हैं।

अधिकारियों ने बताया कि जनरल नरवणे ने सियोल में राष्ट्रीय रक्षा मंत्री सुह वूक, ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ जनरल चेयरमैन वोन इन चौल और मिनिस्टर ऑफ डिफेंस एक्वीजीशन प्लैंनिंग एडमिनिस्ट्रेशन गैंग यून हो के साथ बातचीत की।

उन्होंने कहा कि वार्ता का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक और रक्षा सहयोग को और मजबूत करना है। भारतीय सेना के किसी प्रमुख की यह दक्षिण कोरिया पहली यात्रा है।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कोरिया भारत को सैन्य सामान और हथियारों की आपूर्ति करने वाला एक प्रमुख देश है।

जनरल नरवणे ने सियोल में देश के युद्ध स्मारक और राष्ट्रीय कब्रिस्तान जाकर शहीद हुए नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित करके अपने दौरे की शुरुआत की।

सेना ने ट्वीट करके कहा, ‘‘कोरिया गणराज्य में भारतीय सेना के किसी सीओएएस की पहली यात्रा के दौरान जनरल एम एम नरवणे सीओएएस ने राष्ट्रीय रक्षा मंत्री महामहिम सुह वूक से बातचीत की और आपसी हित और रक्षा सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की।’

सेना प्रमुख नरवणे गैंगवॉन प्रांत में ‘कोरिया कॉम्बैट ट्रेनिंग सेंटर’ और डेयजोन में ‘एजेंसी डिफेंस डेवलपमेंट' (एडीडी) का भी दौरा करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू