देश की खबरें | सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी शुक्रवार को श्रीनगर का दौरा करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की व्यापक समीक्षा करने के लिए शुक्रवार को श्रीनगर का दौरा करेंगे।

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की व्यापक समीक्षा करने के लिए शुक्रवार को श्रीनगर का दौरा करेंगे।

मंगलवार को पहलगाम के बैरसन में आतंकी हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए जिनमें अधिकतर पर्यटक थे।

सैन्य सूत्रों ने बताया कि शीर्ष सैन्य कमांडर सुरक्षा संबंधी विभिन्न पहलुओं पर जनरल द्विवेदी को जानकारी देंगे।

यह अभी स्पष्ट नहीं है कि सेना प्रमुख पहलगाम जाएंगे या नहीं।

भारत ने पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर बुधवार को पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए उसके साथ राजनयिक संबंधों में व्यापक कटौती करने, 1960 की सिंधु जल संधि स्थगित करने और अटारी चौकी को बंद किए जाने समेत कई फैसले किए।

पहलगाम में नृशंस हमले में 26 लोगों की मौत के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक हुई, जिसमें इस कायरतापूर्ण हमले के प्रति भारत के जवाबी कदमों को अंतिम रूप दिया गया तथा सुरक्षा बलों को ‘‘उच्च सतर्कता’’ बनाए रखने का निर्देश दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Preview: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में आज नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, कैबिनेट ने डीए में 2 फीसदी बढ़ोतरी को दी मंजूरी, जानें सैलरी में कितना होगा इजाफा

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट