देश की खबरें | सेना और महाराष्ट्र पुलिस ने पुणे में आतंक रोधी अभ्यास किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय सेना और महाराष्ट्र पुलिस ने पुणे पर किसी भी संभावित आतंकी हमले की स्थिति से निपटने के लिए संयुक्त अभ्यास का आयोजन किया।
पुणे, 13 अक्टूबर भारतीय सेना और महाराष्ट्र पुलिस ने पुणे पर किसी भी संभावित आतंकी हमले की स्थिति से निपटने के लिए संयुक्त अभ्यास का आयोजन किया।
एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
इस संयुक्त अभ्यास का आयोजन, भारतीय सेना की दक्षिणी कमान की यहां लुल्लानगर में स्थित ‘अग्निबाज डिवीजन’ (41 आर्टिलरी डिवीजन) द्वारा नौ अक्टूबर को किया गया था।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, “इस अभ्यास का लक्ष्य, पुणे में किसी भी संभावित आतंकी हमले से निपटने के वास्ते आतंक रोधी त्वरित प्रतिक्रिया दलों (क्यूआरटी) को सक्रिय करने के लिए सेना और पुलिस के बीच समन्वय स्थापित करना था।”
विज्ञप्ति में कहा गया कि लुल्लानगर में एक आवास में आतंकवादियों के छिपे होने का कृत्रिम दृश्य निर्मित किया गया जिसके आधार पर सेना के क्यूआरटी दलों ने बाहरी घेराबंदी की।
इसके बाद सेना के आंतक रोधी कार्य बल (सीटीटीएफ) और पुलिस के क्यूआरटी दलों ने आतंकवादियों का सफाया कर दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)