विदेश की खबरें | आर्मीनिया और अजरबैजान संघर्षविराम के लिए सहमत हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने एक वक्तव्य में कहा कि संघर्षविराम का मकसद कैदियों की अदला बदली करना तथा शवों को लेना है। इसमें कहा गया कि अन्य बातों पर सहमति बाद में बनेगी।
दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने एक वक्तव्य में कहा कि संघर्षविराम का मकसद कैदियों की अदला बदली करना तथा शवों को लेना है। इसमें कहा गया कि अन्य बातों पर सहमति बाद में बनेगी।
आर्मीनिया और अजरबैजान के विदेश मंत्रियों के बीच यह वार्ता रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर हुई।
यह भी पढ़े | अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि जलमय खलीलजाद ने पाक के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा से की मुलाकात.
इस घोषणा से पहले मास्को में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की देखरेख में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच 10 घंटे तक वार्ता हुई थी। लावरोव ने कहा कि यह संघर्षविराम विवाद निपटाने के लिए वार्ता का मार्ग प्रशस्त करेगा।
नागोरनो-काराबाख क्षेत्र में 27 सितंबर को दोनों देशों के बीच संघर्ष शुरू हुआ था, यह क्षेत्र अजरबैजान के तहत आता है लेकिन इस पर स्थानीय आर्मीनियाई बलों का नियंत्रण है। यह 1994 में खत्म हुए युद्ध के बाद इस इलाके में सबसे गंभीर संघर्ष है।
यह भी पढ़े | Montana Sex Shop महिलाओं को देगी मुफ्त सेक्स टॉय, वजह जानकार हैरान हो जाएंगे आप.
इस संघर्ष में अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2020 08:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

