विदेश की खबरें | युक्रेन में सशस्त्र व्यक्ति ने 20 लोगों को बंधक बनाया: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने फेसबुक पर एक बयान में कहा कि कीव के पश्चिम में 400 किलोमीटर दूर स्थित लत्स्क शहर को सील कर दिया है। हमलावर के पास हथियार और विस्फोटक हैं।

पुलिस ने फेसबुक पर एक बयान में कहा कि कीव के पश्चिम में 400 किलोमीटर दूर स्थित लत्स्क शहर को सील कर दिया है। हमलावर के पास हथियार और विस्फोटक हैं।

पुलिस अधिकारी शख्स से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने पहले ही उसे पहचान लिया है और कहा है कि हमलावर ने अपने सोशल मीडिया पेजों पर ‘‘यूक्रेन की व्यवस्था’’ को लेकर निराशा जाहिर की है।

यह भी पढ़े | यूक्रेन: हथियारबंद शख्स ने 20 लोगों को बस के भीतर बनाया बंधक.

यूक्रेनी मीडिया की खबर के अनुसार मौके पर गोलियों की आवाज सुनी जा सकती है। अभी तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इसमें कोई हताहत हुआ है या नहीं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि हमलावर ने स्थानीय समयानुसार नौ बजकर 25 मिनट पर बस को कब्जे में लिया।

यह भी पढ़े | अमेरिका ने निभाई भारत से दोस्ती, गलवान घाटी में चीन के दुस्साहस के बाद राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकरण अधिनियम को सर्वसम्मति से किया पारित.

उन्होंने फेसबुक पर एक बयान में कहा, ‘‘गोलियों की आवाजों को सुना गया है, बस क्षतिग्रस्त है।’’

उन्होंने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाये जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\