देश की खबरें | हथियारबंद बदमाशों ने किराना व्यवसायी से की 11 लाख 90 हजार की लूट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश की बहराइच जिले के पयागपुर क्षेत्र में सोमवार को हथियारबंद बदमाशों ने नकदी जमा करने बैंक जा रहे एक किराना व्यवसायी से 11 लाख 90 हजार रुपए लूट लिए और विरोध करने पर बंदूक की बट से हमलाकर उसे घायल कर दिया।

बहराइच (उप्र), 23 जनवरी उत्तर प्रदेश की बहराइच जिले के पयागपुर क्षेत्र में सोमवार को हथियारबंद बदमाशों ने नकदी जमा करने बैंक जा रहे एक किराना व्यवसायी से 11 लाख 90 हजार रुपए लूट लिए और विरोध करने पर बंदूक की बट से हमलाकर उसे घायल कर दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पयागपुर थाना क्षेत्र के भूपगंज बाजार के थोक किराना व्यवसायी मुरारी लाल अग्रवाल का बेटा गौरव अग्रवाल आज 11 लाख 90 हजार रुपये लेकर साइकिल से सेंट्रल बैंक जा रहा था।

सिंह ने बताया कि रास्ते में रेलवे मार्ग पर मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने पिस्टल से आतंकित कर उसे रोक लिया और उसकी बट से सिर पर वार कर घायल कर दिया तथा लुटेरे नकदी भरा थैला छीनकर भाग गये।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि जिले को जोड़ने वाले सभी मार्गों पर नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गयी है।

उन्होंने बताया कि घायल व्यवसायी को अस्पताल में भर्ती कर उसका इलाज कराया गया है।

इस बीच, इस वारदात से नाराज व्यापारियों ने बाजार बंद करवाकर विरोध दर्ज कराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज