देश की खबरें | सशस्त्र सेनाएं किसी दूसरे देश में राजनीतिक अशांति का भारत पर प्रभाव नहीं पड़ने देगी : लोकसभा अध्यक्ष

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अफगानिस्तान के संदर्भ में बृहस्पतिवार को कहा कि हमारी सशस्त्र सेनाएं किसी दूसरे देश में राजनीतिक अशांति का भारत पर प्रभाव नहीं पड़ने देगी ।

नयी दिल्ली, 26 अगस्त लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अफगानिस्तान के संदर्भ में बृहस्पतिवार को कहा कि हमारी सशस्त्र सेनाएं किसी दूसरे देश में राजनीतिक अशांति का भारत पर प्रभाव नहीं पड़ने देगी ।

बिरला ‘पंचायती राज संस्थाओं के सशक्तिकरण के लिये संसदीय पहुंच कार्यक्रम’ के तहत एक सप्ताह के दौरे पर जम्मू कश्मीर और लद्दाख गए हैं । लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह पंचायती राज प्रणाली एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से इस क्षेत्र के दौरे पर आए हैं ।

अफगानिस्तान के राजनीतिक संकट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भारत सभी देशों में लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत का समर्थन करता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें अपनी सशस्त्र सेनाओं पर पूरा भरोसा है कि वह किसी दूसरे देश (अफगानिस्तान) में राजनीतिक अशांति का भारत पर प्रभाव नहीं पड़ने देगी ।’’

वास्तविक नियंत्रण रेखा पर उत्पन्न तनाव के बारे पूछे जाने पर बिरला ने कहा, ‘‘ भारत के सैनिक सीमाओं की रक्षा दृढ़ता के साथ करने को कटिबद्ध हैं। भारत आतंकवादी और विस्तारवादी नीति के खिलाफ है ।’’

उन्होंने कहा कि कुछ देशों की विस्तारवादी नीति के कारण सीमा पर तनाव उत्पन्न होता है।

बिरला का पैंगोंग झील, नुब्रा घाटी सहित लद्दाख के सुदूर क्षेत्रों में जाने का कार्यक्रम है। वे पहलगांव और श्रीनगर भी जायेंगे और पंचायतों के नेताओं से बातचीत करेंगे ।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज