खेल की खबरें | अर्जुन और पृथ्वी विजय हजारे ट्राफी के लिये मुंबई के 104 संभावित खिलाड़ियों में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय सलामी बल्लेबाज पृथ्वी सॉव और बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर को विजय हजारे ट्राफी के लिये मुंबई के 104 संभावित खिलाड़ियों में चुना गया है।

मुंबई, 31 जनवरी भारतीय सलामी बल्लेबाज पृथ्वी सॉव और बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर को विजय हजारे ट्राफी के लिये मुंबई के 104 संभावित खिलाड़ियों में चुना गया है।

मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने इन खिलाड़ियों के नामों की घोषणा अपनी वेबसाइट पर की है।

दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन ने हाल में सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में हरियाणा के खिलाफ मुंबई की सीनियर टीम की तरफ से पदार्पण किया था। यह 21 वर्षीय तेज गेंदबाज पूर्व में नेट्स पर भारतीय टीम के लिये गेंदबाजी कर चुका है।

सॉव आस्ट्रेलिया में 2-1 से श्रृंखला जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। वह हालांकि केवल एडीलेड टेस्ट मैच में खेले थे जिसे भारत ने आठ विकेट से गंवाया था।

अर्जुन और सॉव के अलावा भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर, आलराउंडर शिवम दुबे, सूर्यकुमार यादव, आदित्य तारे, सिद्धेष लाड, युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान और अरमान जाफर को 104 खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है।

अनुभवी तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी को भी सोमवार से शुरू होने वाले शिविर के लिये टीम में चुना गया है।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इस सत्र में रणजी ट्राफी का आयोजन नहीं करने का फैसला किया है लेकिन विजय हजारे ट्राफी आयोजित की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज