अर्जेंटीना के संगीतकार Dr Santiago Lusardi Girelli का गोवा में कोविड-19 से निधन
गोवा विश्वविद्यालय के के ‘विजिटिंग चेयर प्रोफेसर प्रोग्राम’ के पूर्व निदेशक रामराव वाघ ने बताया कि गिरेली ने दक्षिण गोवा के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली जहां उनका कोविड-19 के कारण इलाज चल रहा था.
पणजी, 19 मई: अर्जेंटीना के संगीतकार एवं गोवा विश्वविद्यालय में ‘विजिटिंग प्रोफेसर’ डॉ सैंटियागो लुसार्डी गिरेली (42) का बुधवार को कोविड-19 के कारण निधन हो गया.
गोवा विश्वविद्यालय के के ‘विजिटिंग चेयर प्रोफेसर प्रोग्राम’ के पूर्व निदेशक रामराव वाघ ने बताया कि गिरेली ने दक्षिण गोवा के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली जहां उनका कोविड-19 के कारण इलाज चल रहा था.
वाघ ने बताया कि गिरेली एक महीने पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे. वह अपने परिवार से मिलने के लिए स्पेन जाना चाहते थे और उन्होंने इसलिए अपनी जांच कराई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2021 08:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).