बोस्टन(अमेरिका), पांच फरवरी (द कन्वरसेशन) ‘‘आपके हाथ खून से सने हुए हैं।’’
‘‘मुझे उन सभी चीजों के लिए खेद है जिनसे आप गुजरे हैं।’’
इनमें से पहला वाक्य सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने मेटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग से कहा था, और दूसरा वाक्य जुकरबर्ग ने ऑनलाइन बाल यौन उत्पीड़न के पीड़ितों के परिजनों को कहा था।
ये उद्धरण, ऑनलाइन मंचों पर बच्चों की सुरक्षा के बारे में सीनेट न्यायपालिका समिति के समक्ष गवाही के एक असाधारण दिन के मुख्य अंश हैं।
लेकिन शायद 31 जनवरी, 2024 की सुनवाई का सबसे प्रभावशाली उद्धरण ‘‘मेटा, टिकटॉक, एक्स, डिस्कोर्ड या स्नैपचैट’’ के सीईओ की ओर से नहीं, बल्कि सीनेटर ग्राहम की ओर से उनके प्रारंभिक वक्तव्य में आया, जिसमें उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया मंच ‘‘अपने वर्तमान स्वरूप में और जिस तरह से संचालित होते हैं, वे खतरनाक उत्पाद हैं।’’
हम विश्वविद्यालय के शोधार्थी हैं जो यह अध्ययन करते हैं कि कैसे सोशल मीडिया समाचार, सूचना और समुदायों को व्यवस्थित करता है।
सोशल मीडिया ऐप ‘‘अनुचित रूप से खतरनाक उत्पाद’’ की कानूनी परि के दायरे में आते हों या नहीं, लेकिन सोशल मीडिया कंपनियों का बिजनेस मॉडल लाखों किशोर उपयोगकर्ताओं पर निर्भर है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY