एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | तीरंदाजी विश्व कप: क्वालीफिकेशन दौर के बाद भारतीयों के बीच वर्मा, ज्योति शीर्ष पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा वेनाम बुधवार को यहां तीरंदाजी विश्व कप चरण तीन के पुरुष और महिला वर्ग की कंपाउंड स्पर्धा के क्वालीफिकेशन दौर के बाद क्रमश: 11वें और 15वें स्थान के साथ भारतीयों में शीर्ष पर रहे।

खेल की खबरें | तीरंदाजी विश्व कप: क्वालीफिकेशन दौर के बाद भारतीयों के बीच वर्मा, ज्योति शीर्ष पर

पेरिस, 23 जून अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा वेनाम बुधवार को यहां तीरंदाजी विश्व कप चरण तीन के पुरुष और महिला वर्ग की कंपाउंड स्पर्धा के क्वालीफिकेशन दौर के बाद क्रमश: 11वें और 15वें स्थान के साथ भारतीयों में शीर्ष पर रहे।

लगभग दो साल में पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल रहे भारत के कंपाउंड तीरंदाज लय में नहीं दिखे।

दो बार के विश्व चैंपियन वर्मा ने 706 अंक जुटाए। अमन सैनी 704 अंक के जुटाकर 21वें जबकि रजत चौहान 697 अंक के साथ 42वें स्थान पर रहे।

भारतीय पुरुष कंपाउंड तिकड़ी ने कुल 2107 अंक के साथ छठा स्थान हासिल किया और टीम स्पर्धा के पहले दौर में उनका सामना 11वें नंबर की टीम स्वीडन से होगा।

भारतीय महिला कंपाउंड टीम 2066 अंक के साथ छठे स्थान पर रही और पहले दौर में उसका सामना 11वें नंबर की टीम फ्रांस से होगा।

व्यक्तिगत वर्ग में ज्योति 695 अंक के साथ 15वें पर रहीं जबकि सांची ढल्ला (690 अंक) और अक्षिता (681 अंक) ने क्रमश: 22वां और 32वां स्थान हासिल किया।

मिश्रित जोड़ी स्पर्धा में वर्मा और ज्योति नौवें स्थान पर रहे और उन्हें पहले दौर में बाई मिली है। अंतिम 16 के मुकाबले में इस जोड़ी का सामना आठवें नंबर के रूप से होगा।

भारत के कंपाउंड तीरंदाजों ने पिछली बार नवंबर 2019 में बैंकॉक में एशियाई चैंपियनशिप में प्रतिस्पर्धा पेश की थी जहां वर्मा और ज्योति की जोड़ी ने चीनी ताइपे की जोड़ी को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण पदक जीता था।

कंपाउंड टीम को गुआटेमाला में सत्र के पहले चरण के विश्व कप से बाहर होने को बाध्य होना पड़ा था जब उनके कोच का कोविड-19 नतीजा ‘गलत पॉजिटिव’ आया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2021 06:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).