खेल की खबरें | तीरंदाजी विश्व कप: भारतीय महिला रिकर्व टीम क्वालीफिकेशन में दूसरे स्थान पर रही
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ओलंपिक कोटा से चूकने की निराशा के बाद जोरदार वापसी करते हुए भारतीय महिला रिकर्व टीम मंगलवार को यहां तीरंदाजी विश्व कप चरण तीन के क्वालीफिकेशन दौर में मैक्सिको के बाद दूसरे स्थान पर रही।
पेरिस, 22 जून ओलंपिक कोटा से चूकने की निराशा के बाद जोरदार वापसी करते हुए भारतीय महिला रिकर्व टीम मंगलवार को यहां तीरंदाजी विश्व कप चरण तीन के क्वालीफिकेशन दौर में मैक्सिको के बाद दूसरे स्थान पर रही।
विश्व रैंकिंग की तीसरे नंबर की खिलाड़ी दीपिका, अंकिता भगत और 19 वर्षीय कोमलिका बारी की तिकड़ी ने 1986 अंक लेकर प्री-क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।
ये तिकड़ी रविवार को ओलंपिक क्वालीफायर में कम रैंकिंग वाली कोलंबिया की टीम से हार कर बाहर हो गयी थी।
अंतिम-16 में भारतीय टीम का मुकाबला स्पेन और स्वीडन के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।
दीपिका भी क्वालीफिकेशन में लय में दिखी और वह 674 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही। मैक्सिको की अलेजांद्रा वालेंसिया उनके से छह अंक अधिक के साथ शीर्ष पर रही।
अंतिम 32 में उन्हें दूसरी वरीयता मिली है। अंकिता 664 अंक के साथ पांचवें जबकि कोमालिका 648 अंक के साथ 19वें स्थान पर रही।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2021 06:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

