खेल की खबरें | आर्चर को देखना होगा कि वह खेलने के लिए सही मनोस्थिति में हैं या नहीं: एंडरसन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का मानना है कि उन्हें और जोफ्रा आर्चर दोनों को वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला के निर्णायक टेस्ट में खेलना चाहिए लेकिन उन्होंने जोर देते हुए कहा कि उनके साथी तेज गेंदबाज को पहले पता करना होगा कि वह खेलने के लिए सही मनोस्थिति में है या नहीं।

मैनचेस्टर, 23 जुलाई इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का मानना है कि उन्हें और जोफ्रा आर्चर दोनों को वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला के निर्णायक टेस्ट में खेलना चाहिए लेकिन उन्होंने जोर देते हुए कहा कि उनके साथी तेज गेंदबाज को पहले पता करना होगा कि वह खेलने के लिए सही मनोस्थिति में है या नहीं।

पच्चीस साल के आर्चर ने दावा किया था कि जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से जुड़े नियम तोड़ने के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर नस्लवाद का सामना करना पड़ा था। आर्चर पहले टेस्ट के बाद ब्राइटन में अपने घर चले गए थे जिसके बाद उन्हें दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया था।

यह भी पढ़े | भारत की ओलंपिक तैयारियों को बड़ा झटका, वाडा ने 6 महीने के लिए बढ़ाया एनडीटीएल का निलंबन.

ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम के होटल में ही उन्हें पांच दिन पृथक रखा गया और अनुशासनात्मक सुनवाई के दौरान उन पर जुर्माना भी लगाया गया।

एंडरसन ने आर्चर के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए बुधवार को कहा, ‘‘हम जोफ्रा के अधिक संपर्क में नहीं हैं क्योंकि वह कुछ दिनों से पृथकवास में है लेकिन मैं उसे जितना जानता हूं, मुझे यकीन है कि वह इस मैच में खेलना चाहता है, यह काफी महत्वपूर्ण मुकाबला है और श्रृंखला का नतीजा इस पर निर्भर करता है।’’

यह भी पढ़े | Sourav Ganguly's Prediction about Dhoni: गांगुली ने 2004 में कह दिया था, धोनी सुपरस्टार बनेंगे : जॉय भट्टाचार्य.

उन्होंने कहा, ‘‘अगले कुछ दिनों में उसे कप्तान और कोच के साथ बैठना होगा और देखना होगा कि वह खेलने के लिए सही मनोस्थिति में है या नहीं।’’

आर्चर को अतीत में भी नस्ली टिप्पणियों का सामना करना पड़ा है विशेषकर पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में हार के दौरान।

एंडरसन और मार्क वुड पहले टेस्ट में खेले थे लेकिन दूसरे टेस्ट में स्टुअर्ट ब्रॉड और क्रिस वोक्स ने उनकी जगह ली थी।

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट पहले ही संकेत दे चुके हैं कि काम के बोझ को कम करने के लिए भविष्य के मैचों में ब्रॉड और एंडरसन को रोटेट किया जा सकता है।

हालांकि एंडरसन का मानना है कि अगर ब्रॉड और वह फिट होते हैं तो दोनों को मैनचेस्टर में शुक्रवार से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट में खेलना चाहिए। इन दोनों तेज गेंदबाजों ने एक साथ 116 टेस्ट में खेलते हुए 883 विकेट चटकाए हैं।

एंडरसन ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि सर्वश्रेष्ठ तीन खिलाड़ी खेलेंगे लेकिन यह जो और क्रिस (सिल्वरवुड) के लिए मुश्किल फैसला होगा और कुछ खिलाड़ियों को निराश होना पड़ेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा एक साथ रिकॉर्ड इसे साबित करता है और मुझे लगता है कि अगर हम दोनों फिट हैं और इंग्लैंड अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण चुन रहा है तो फिर हम दोनों को खेलना चाहिए। यह अच्छी स्थिति है क्योंकि यह दर्शाता है कि हमारी टीम में गहराई है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\