देश की खबरें | एआरए एफसी ने वाईडब्ल्यूसी को हराया, आईडब्ल्यूएल 2022 के लिए क्वालीफाई किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एआरए एफसी ने मौजूदा इंडियन वुमेंस लीग (आईडब्ल्यूएल) क्वालीफायर में अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए मंगलवार को यहां अंतिम मैच में वाईडब्ल्यूसी को 4-3 से हराकर मुख्य प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल एआरए एफसी ने मौजूदा इंडियन वुमेंस लीग (आईडब्ल्यूएल) क्वालीफायर में अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए मंगलवार को यहां अंतिम मैच में वाईडब्ल्यूसी को 4-3 से हराकर मुख्य प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।

आईडब्ल्यूएल का आयोजन 15 अप्रैल से किया जाएगा।

एआरए एफसी ने क्वालीफायर में अपने तीनों मुकाबले जीतकर नौ अंक जुटाए।

वाईडब्ल्यूसी ने तीन मैच में छह अंक हासिल किए।

एआरए एफसी को श्रेया ओझा ने नौवें और 16वें मिनट में गोल दागकर बढ़त दिलाई लेकिन 27वें मिनट में सलाम रिनारॉय देवी ने स्कोर 1-2 कर दिया।

दूसरे हाफ में होइनेहात ने मणिपुर की टीम के लिए 53वें मिनट में गोल दागकर स्कोर बराबर कर दिया।

गुजरात की टीम ने 68वें मिनट में अंजू के गोल से फिर बढ़त बनाई लेकिन रेमी थोकचोम ने स्कोर 3-3 कर दिया।

किरन ने हालांकि अंतिम लम्हों में गोल दागकर एआरए की 4-3 से जीत सुनिश्चित की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें