देश की खबरें | ‘बाफ्टा’ की ‘ब्रेकथ्रू इंडिया’ पहल के एंबेसडर बने ए. आर. रहमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ऑस्कर विजेता संगीतकार ए. आर. रहमान को सोमवार को ‘ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स’ (बाफ्टा) के 'ब्रेकथ्रू इनिशिएटिव' (इंडिया) का ‘एंबेसडर’ चुना गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुम्बई, 30 नवम्बर ऑस्कर विजेता संगीतकार ए. आर. रहमान को सोमवार को ‘ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स’ (बाफ्टा) के 'ब्रेकथ्रू इनिशिएटिव' (इंडिया) का ‘एंबेसडर’ चुना गया।

‘नेटफ्लिक्स’ द्वारा समर्थित इस पहल का लक्ष्य भारत में फिल्म, खेल या टीवी जगत के पांच प्रतिभाशालियों को ढूंढना और उन्हें उनकी प्रतिभा निखारने में मदद करना है।

यह भी पढ़े | मायावती का योगी सरकार पर हमला, कहा- आपाधापी में लाया गया धर्म परिवर्तन अध्यादेश.

रहमान ने कहा कि वह ‘बाफ्टा’ के साथ काम करने और देश में नई प्रतिभाओं की खोज करने को उत्साहित हैं।

संगीतकार ने एक बयान में कहा, ‘‘ यह विश्व प्रसिद्ध संगठन द्वारा समर्थित होनहार कलाकारों के लिए एक अनूठा अवसर है, न केवल दुनिया भर के अन्य प्रतिभाशालियों के साथ संबंध बनाने का... बल्कि ‘बाफ्टा’ विजेताओं और नामांकित शख्सियतों से परामर्श पाने का भी।’’

यह भी पढ़े | Facebook के दोस्त पर भरोसा करने का नतीजा, कानपुर की लड़की के साथ हुआ गैंगरेप.

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं भारत से चुनी गयी प्रतिभाओं को वैश्विक मंच पर देखने को उत्साहित हूं।’’

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ‘बाफ्टा ब्रेकथ्रू इंडिया’ से ब्रिटिश प्रतिभाओं और भारत के देसी कलाकारों को एक दूसरे के संपर्क में लाने में मदद मिलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\