जरुरी जानकारी | वाहन कंपनियों का अप्रैल-जून तिमाही परिणाम रह सकता है ‘निराशाजनक’ : रपट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोवड-19 संकट और लॉकडाउन के चलते अप्रैल-जून तिमाही में घरेलू वाहन कंपनियों की बिक्री में भारी गिरावट रही। इसके चलते उनके 2020-21 की पहली तिमाही के कारोबार परिणाम निराशाजनक रह सकते हैं।
मुंबई, 20 जुलाई कोवड-19 संकट और लॉकडाउन के चलते अप्रैल-जून तिमाही में घरेलू वाहन कंपनियों की बिक्री में भारी गिरावट रही। इसके चलते उनके 2020-21 की पहली तिमाही के कारोबार परिणाम निराशाजनक रह सकते हैं।
वित्तीय सेवा फर्म जेफेरीज के सोमवार को जारी एक शोधपत्र में यह संभावना जतायी गयी है। रपट के अनुसार आने वाले दिनों में मारुति सुजुकी, टीवीएस और बजाज ऑटो जैसी कई वाहन कंपनियां अपने जून तिमाही परिणाम जारी करने जा रही हैं।
जेफेरीज ने एक शोधपत्र में कहा, ‘‘कोविड-19 संकट के बीच वाहनों की बिक्री में भारी गिरावट के चलते 2020-21 की पहली तिमाही घरेलू वाहन कंपनियों के लिए सबसे बुरी तिमाहियों में से एक रहने की आशंका है।‘‘
शोधपत्र के अनुसार सालाना आधार पर यात्री वाहन और दुपहिया वाहनों की बिक्री में इस दौरान 74 से 78 प्रतिशत गिरावट आयी है। जबकि ट्रकों की बिक्री 93 प्रतिशत गिरी है।
यह भी पढ़े | बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत, सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक.
रपट में कहा गया है कि ट्रैक्टरों की बिक्री में गिरावट अन्य की अपेक्षा थोड़ी संभली रही। इनकी बिक्री 18 से 20 प्रतिशत गिरने की ही संभावना है। जबकि दुपहिया वाहनों का निर्यात 62 प्रतिशत तक गिरा है।
जेफेरीज ने कंपनियों की अप्रैल-जून तिमाही की बिक्री में गिरावट के आधार पर वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में वाहनों के मूल कलपुर्जे बनाने वाली कंपनियों की आय में सालाना आधार पर 71 प्रतिशत तक गिरावट आने का अनुमान लगाया है।
जेफेरीज ने यह रपट विभिन्न श्रेणियों के वाहन बनाने वाली नौ कंपनियों के आंकड़ों का विश्लेषण कर बनायी है। इसमें अशोक लीलैंड, बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, मारूति सुजुकी, आयशर मोटर्स, महिंद्रा एंड मिहिंद्रा, टीवीएस मोटर, मदरसन सूमी और भारत फोर्ज शामिल हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)