देश की खबरें | ओडिशा में पुलिस भर्ती बोर्ड के गठन को मंजूरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को राज्य में पुलिस भर्ती बोर्ड के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

भुवनेश्वर, 20 मई ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को राज्य में पुलिस भर्ती बोर्ड के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि बोर्ड में एक अध्यक्ष और दो सदस्य होंगे।

पटनायक ने बोर्ड में 24 प्रशासनिक और अन्य पद सृजित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।

ओडिशा पुलिस के एक डीजी या अतिरिक्त डीजी रैंक के अधिकारी को बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

बयान में कहा गया है कि दो सदस्यों में से एक अतिरिक्त डीजी या आईजी रैंक का होगा, जबकि दूसरा डीआईजी या एसपी रैंक का होगा।

इसमें कहा गया है कि बोर्ड ओडिशा पुलिस में सिपाही, उप-निरीक्षक और मंत्रालयिक कर्मचारियों की भर्ती के लिए जिम्मेदार होगा।

बयान में कहा गया है, “इससे राज्य में पुलिस कर्मियों की भर्ती में तेजी लाने में मदद मिलेगी।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\