जरुरी जानकारी | एफपीओ के लिए राज्य व जिला स्तरीय समितियों के गठन को मंजूरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राजस्थान सरकार ने राज्य में कृषक उत्पादक संगठनों के गठन व उनकी प्रगति की समीक्षा के लिए राज्य स्तरीय परामर्श समिति तथा जिला स्तरीय निगरानी समिति के गठन को मंजूरी दी है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023-24 तक देशभर में 10 हजार नए कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) के गठन का लक्ष्य है।

जयपुर, आठ अगस्त राजस्थान सरकार ने राज्य में कृषक उत्पादक संगठनों के गठन व उनकी प्रगति की समीक्षा के लिए राज्य स्तरीय परामर्श समिति तथा जिला स्तरीय निगरानी समिति के गठन को मंजूरी दी है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023-24 तक देशभर में 10 हजार नए कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) के गठन का लक्ष्य है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: शानदार वेतन के साथ होगा अद्भुत करियर! फटाफट यहां से करें अप्लाई.

सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन समितियों के गठन को मंजूरी दी हैं। इससे तय लक्ष्य के अनुरूप राज्य तके अधिक से अधिक कृषक उत्पादक संगठन गठित करने तथा इन संगठनों के माध्यम से किसानों को आय के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का उद्देश्य पूरा होगा।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना संकट के बीच यहां मिली कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी, सैलरी के लिए सरकार देगी पैसा.

इसके तहत राज्य स्तरीय परामर्श समिति कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव/प्रमुख शासन सचिव अथवा शासन सचिव की अध्यक्षता में गठित की जाएगी। नाबार्ड के महाप्रबंधक इस समिति में सदस्य सचिव होंगे।

इसी प्रकार जिला स्तरीय निगरानी समिति जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की अध्यक्षता में गठित होगी।

मुख्यमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के तहत प्रदेश में अधिक से अधिक खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना व उनके विस्तार के लिए कृषि विभाग के प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति गठित करने को मंजूरी दी है। उन्होंने जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समितियाों के गठन के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\