विदेश की खबरें | उपयुक्त पीपीई चिकित्सकों, नर्सों में कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने में प्रभावी हैं: अध्ययन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस संक्रमण को काबू करने में अग्रिम भूमिका निभा रहे स्वास्थ्यसेवा पेशेवर यदि उपयुक्त व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों (पीपीई) का उपयोग करते हैं, तो उन्हें संक्रमित होने से बचाया जा सकता है।

बीजिंग, 11 जून कोरोना वायरस संक्रमण को काबू करने में अग्रिम भूमिका निभा रहे स्वास्थ्यसेवा पेशेवर यदि उपयुक्त व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों (पीपीई) का उपयोग करते हैं, तो उन्हें संक्रमित होने से बचाया जा सकता है।

‘द बीएमजे’ में प्रकाशित अनुसंधान में पाया गया कि उपयुक्त सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने वाले स्वास्थ्यसेवा पेशेवरों को कोरोना वायरस संक्रमण का अधिक खतरा होने के बावजूद वे संक्रमित नहीं हुए या उनमें वायरस से लड़ने की प्रतिरोधी क्षमता विकसित हो गई।

यह भी पढ़े | ब्रिटेन के युवराज फिलिप ने मनाया अपना 99वां जन्मदिन, COVID-19 महामारी के कारण पृथकवास में रह रहा है परिवार.

यह अनुसंधान करने वालों की टीम में चीन के सुन यात सेन विश्वविद्यालय और ब्रिटेन के बर्मिंघम विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ता भी शामिल थे।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्यसेवा पेशेवर घर से दूर रह कर काम कर रहे हैं, इसलिए काम के बाद उनका सीमित सामाजिक संपर्क होता है। इससे भी संक्रमण नहीं फैलने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस महामारी फैलाने के आरोप में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के खिलाफ परिवाद पत्र दाखिल.

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्यसेवा प्रणाली को ‘‘पीपीई की खरीदारी एवं वितरण को प्राथमिकता देनी चाहिए और स्वास्थ्यसेवा पेशेवरों को इसके इस्तेमाल का उचित प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए।’’

यह अनुसंधान 116 चिकित्सकों और 304 नर्सों पर किया गया, जिनकी औसत आयु 36 वर्ष थी। इन स्वास्थ्यसेवा कर्मियों ने 24 जनवरी से सात अप्रैल तक कोरोना वायरस के मरीजों की देखभाल की।

अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि इन कर्मियों को उपयुक्त पीपीई मुहैया कराए गए और उन्हें इनके इस्तेमाल का उचित प्रशिक्षण दिया गया। इनमें से कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सुपर 8 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

\