एजेंसी न्यूज

कोरोना से अधिक प्रभावित जिलों में संक्रमण पर काबू के लिए उचित उपाय नहीं किए जा रहे: केंद्रीय टीम

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। इन केंद्रीय टीमों को ऐेसे जिलों में तैयारियों की जांच करने का जिम्मा सौंपा गया था जहां कोरोना वायरस के कई मामले सामने आए हैं।

कोरोना से अधिक प्रभावित जिलों में संक्रमण पर काबू के लिए उचित उपाय नहीं किए जा रहे: केंद्रीय टीम
जमात

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल विभिन्न राज्यों में कोरोना वायरस के अधिक मामलों वाले जिलों में तैयारियों का जायजा लेने वाली केंद्रीय टीमों के अनुसार विभिन्न अस्पतालों में संक्रमण पर काबू के उपायों को उचित तरीके से लागू नहीं किया जा रहा है जिससे स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गयी है।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। इन केंद्रीय टीमों को ऐेसे जिलों में तैयारियों की जांच करने का जिम्मा सौंपा गया था जहां कोरोना वायरस के कई मामले सामने आए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों के स्वास्थ्य विभागों की सहायता और समीक्षा के लिए छह उच्च-स्तरीय टीमों का गठन किया था।

इन टीमों में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एससीडीसी), एम्स और आईसीएमआर के विशेषज्ञ शामिल हैं। इन टीमों ने गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु का दौरा किया।

इन टीमों ने अप्रैल के दूसरे और तीसरे सप्ताह में विभिन्न राज्यों का दौरा किया।

सूत्रों ने बताया कि टीमों ने देखा कि नमूने लिए जाने के दौरान और संक्रमित व्यक्ति के इलाज में संक्रमण रोकथाम उपायों को ठीक से लागू नहीं किया जा रहा है। इससे स्वास्थ्यकर्मियों के संक्रमित होने और कोरोना वायरस के मामलों में और वृद्धि होने की आशंका बढ़ जाती है।

उन्होंने सिफारिश की है कि संक्रमण नियंत्रण दिशानिर्देशों का अस्पतालों में सख्ती से पालन किया जाना चाहिए।

देश भर में डॉक्टरों और नर्सों सहित अनेक स्वास्थ्य कर्मी कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं।

संक्रमित स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या के बारे में पूछे जाने पर एक अधिकारी ने बताया कि ऐसा कोई केंद्रीकृत आंकड़ा नहीं रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2020 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).