जरुरी जानकारी | एप्लाइड मैटेरियल्स 40 करोड़ डॉलर से चार वर्षों में बेंगलुरु में स्थापित करेगी इंजीनियरिंग केंद्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेमीकंडक्टर उपकरण बनाने वाली एप्लाइड मैटेरियल्स की योजना अगले चार साल में बेंगलुरु में 40 करोड़ डॉलर से एक सहयोगी इंजीनियरिंग केंद्र स्थापित करने की है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 22 जून सेमीकंडक्टर उपकरण बनाने वाली एप्लाइड मैटेरियल्स की योजना अगले चार साल में बेंगलुरु में 40 करोड़ डॉलर से एक सहयोगी इंजीनियरिंग केंद्र स्थापित करने की है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने बयान में कहा कि यह केंद्र सेमीकंडक्टर विनिर्माण उपकरण के लिए प्रौद्योगिकियों के विकास और व्यावसायीकरण पर केंद्रित होगा।

एप्लाइड मैटेरियल्स ने कहा, “एप्लाइड की योजना भारत में नया केंद्र स्थापित करने के लिए चार वर्षों में 40 करोड़ डॉलर का निवेश करने की है।”

इससे पहले अमेरिकी चिप कंपनी माइक्रोन ने गुजरात में सेमीकंडक्टर परीक्षण एवं असेंबली संयंत्र स्थापित करने की घोषणा की है। इस संयंत्र के लिए 2.75 अरब डॉलर का निवेश होगा।

एप्लाइड मैटेरियल्स ने कहा, “अपने पांच वर्षों के परिचालन में केंद्र से दो अरब डॉलर के नियोजित निवेश के सहयोग और कम से कम 500 इंजीनियरिंग नौकरियों के साथ-साथ विनिर्माण परिवेश में 2,500 अन्य रोजगार पैदा होने की उम्मीद है।”

कंपनी भारत में पिछले 20 वर्षों से कार्यरत है।

इससे पहले अमेरिका दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एप्लाइड मैटेरियल्स को प्रक्रिया प्रौद्योगिकी और आधुनिक पैकेजिंग क्षमताओं के विकास के लिए भारत में निवेश के लिए आमंत्रित किया था।

बेंगलुरु में नया संयंत्र कंपनी के मौजूदा परिसर के पास ही खोले जाने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now