Apple ने आईफोन, आईपैड, मैक में सुरक्षा खामी को लेकर किया आगाह
कंपनी ने कहा कि वह ‘‘ इस संबंध में उस रिपोर्ट से अवगत हैं कि इसका (खामी का) काफी फायदा उठाया जा सकता है।’’
कंपनी ने कहा कि वह ‘‘ इस संबंध में उस रिपोर्ट से अवगत हैं कि इसका (खामी का) काफी फायदा उठाया जा सकता है.’’ एप्पल ने बुधवार को इस संबंध में दो सुरक्षा रिपोर्ट जारी की. सुरक्षा विशेषज्ञों ने उपयोगकर्ताओं को प्रभावित उपकरणों को अपडेट करने की सलाह दी है, जिसमें आईफोन 6एस और बाद के मॉडल, आईपैड के 5वीं पीढ़ी और बाद के कई मॉडल, सभी आईपैड-प्रो मॉडल, आईपैड एयर-2 और मैकओएस मोंटेरी से युक्त मैक कंप्यूटर शामिल हैं. यह कुछ आईपॉड मॉडल को भी प्रभावित कर सकता है.
‘सोशलप्रूफ सिक्योरिटी’ की मख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रेचल टोबैक ने बताया कि एप्पल के इस स्पष्टीकरण का मतलब है कि एक हैकर की ‘‘डिवाइस तक पूर्ण पहुंच’’ हो सकती है और वे ‘‘वास्तविक उपयोगकर्ता बनकर किसी भी कोड को हासिल कर सकते हैं.’’ यह भी पढ़ें : Apple की चेतावनी: तकनीकी त्रुटि की वजह से हैकर iPhone और iPads कर सकते है हैक, Emergency Software Update की दी सलाह
टोबैक ने कहा कि सार्वजनिक रूप से सक्रिय रहने वाले लोगों को अपने सॉफ़्टवेयर अपडेट करते समय विशेष रूप से चौकस रहना चाहिए. जैसे कार्यकर्ता या पत्रकार क्योंकि इन्हें निशाना बनाया जा सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2022 09:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

