जरुरी जानकारी | एप्पल ने आईफोन सॉफ्टवेयर में होने वाले परिवर्तनों की झलक पेश की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इसके अलावा कंपनी ने दो लैपटॉप भी पेश किए, जो कंपनी द्वारा डिजाइन किए गए माइक्रोप्रोसेसर की नई पीढ़ी के साथ पहली बार उपलब्ध होंगे।

इसके अलावा कंपनी ने दो लैपटॉप भी पेश किए, जो कंपनी द्वारा डिजाइन किए गए माइक्रोप्रोसेसर की नई पीढ़ी के साथ पहली बार उपलब्ध होंगे।

एप्पल ने हमेशा की तरह अपने वार्षिक ‘डेवलपर्स’ सम्मेलन के शुरुआती दिनों में आईफोन, आईपैड, एप्पल वॉच और मैक कंप्यूटरों के लिए सॉफ्टवेयर के अगले संस्करणों के बारे में बताया।

आईफोन का अगला ऑपरेटिंग... आईओएस 16 सिस्टम डिवाइस की लॉक स्क्रीन को नया रूप देगा। वर्तमान सॉफ्टवेयर के मुकाबले इसमें कुछ सुधार किए गए हैं।

सॉफ्टवेयर अपडेट हाल के वर्षों में काफी महत्वपूर्ण हो गए हैं, क्योंकि आईफोन मालिक अब अपने मौजूदा उपकरणों को अधिक समय तक इस्तेमाल कर रहे हैं।

आईओएस 16 में सबसे अधिक ध्यान देने योग्य अंतर लॉक स्क्रीन के रूप में है। नए सॉफ्टवेयर को मुफ्त डाउनलोड किया जा सकेगा।

नया सॉफ्टवेयर लॉक स्क्रीन को ‘लाइव नोटिफिकेशन’ प्रदर्शित करने में भी सक्षम करेगा। इसके अलावा आईफोन के मैसेजिंग सिस्टम को नया रूप भी दिया गया है।

आईफोन के डिजिटल वॉलेट का हिस्सा एप्पल पे सेवा एक नई वित्तीय सुविधा जोड़ रही है, जिसके लोकप्रिय होने की संभावना है। इस तरह अब आईफोन में बाद में भुगतान करने का विकल्प भी होगा। इस सुविधा के तहत उपभोक्ता बिना किसी अतिरिक्त शु्ल्क के छह सप्ताह की अवधि में चार किस्तों में एप्पल पे से की गई खरीदारी का भुगतान कर सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\