विदेश की खबरें | एपी सूत्र : अमेरिका ने फाइजर से 5 साल से कम के बच्चों के लिये कोविड टीकों का आवेदन करने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कंपनी की तरफ से मंगलवार को आवेदन किए जाने की उम्मीद है।

कंपनी की तरफ से मंगलवार को आवेदन किए जाने की उम्मीद है।

फाइजर के शुरुआती आंकड़ों से पता चला है कि टीका - जो छोटे बच्चों को वयस्कों के टीके की तुलना के हिसाब से दसवें हिस्से में दिया जाता है - सुरक्षित हैं और एक प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया पैदा करता है।

हालांकि पिछले साल फाइजर ने घोषणा की थी कि दो-खुराक वाला टीका दो से पांच साल के बच्चों में कोविड-19 को रोकने में कम प्रभावी साबित हुआ, और नियामकों ने कंपनी को इस विश्वास पर अध्ययन में तीसरी खुराक जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया कि एक और खुराक वयस्कों में बूस्टर खुराक की तरह प्रभावशीलता को बढ़ाएगी।

मामले के बारे में जानकारी रखने वाले व्यक्ति ने बताया कि अब, खाद्य एवं औषधि प्रशासन कंपनी को फरवरी में संभावित अनुमोदन के लिए दो-खुराक के आंकड़ों के आधार पर अपना आवेदन जमा करने के लिए प्रेरित कर रहा है, और फिर तीसरी खुराक के अध्ययन से आंकड़े प्राप्त होने के बाद अतिरिक्त प्राधिकरण के लिए फिर आवेदन करने कहा जा रहा है। तीसरी खुराक के अध्ययन के आंकड़े मार्च तक आने अपेक्षित हैं।

संवेदनशील नियामक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर बात की। उस व्यक्ति ने कहा कि दो-खुराक के टीके की प्रभावशीलता में कमी कोविड-19 के अत्यधिक संक्रामक ओमीक्रोन स्वरूप के उद्भव के कारण अप्रत्याशित नहीं थी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now