देश की खबरें | कोई भी एजेन्सी जांच करे, लेकिन सत्य वैसा ही रहेगा: रिया के वकील का बयान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के मामले की जांच सीबीआई को सौंपने के उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के वकील ने कहा कि जांच कोई भी एजेन्सी करे, लेकिन सत्य वहीं रहेगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 19 अगस्त अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के मामले की जांच सीबीआई को सौंपने के उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के वकील ने कहा कि जांच कोई भी एजेन्सी करे, लेकिन सत्य वहीं रहेगा।

मुंबई स्थित वकील सतीश मानशिन्दे ने न्यायालय के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये एक बयान में कहा कि रिया चक्रवर्ती सीबीआई की जांच का सामना करेगी क्योंकि स्वंय उसने भी अपने सहजीवन साथी की मौत के मामले की सीबीआई जांच का अनुरोध किया था।

यह भी पढ़े | Kerala Ldukki Landslide: राजमाला भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर 62 हुई, रेस्क्यू के दौरान मिला 9 साल के बच्चे का शव.

सुशांत सिह राजपूत (34) 14 जून को मुंबई के उपनगर बांद्रा में अपने अपार्टमेन्ट में छत से लटके मिले थे। इसके बाद से मुंबई पुलिस विभिन्न पहलुओं से इस मामले की जांच कर रही है।

मानशिन्दे ने कहा कि न्यायालय ने सारे तथ्यों और परिस्थितियों के अवलोकन तथा मुंबई पुलिस की रिपोर्ट के बाद पाया कि यही अपेक्षित न्याय होगा, क्योंकि रिया ने भी सीबीआई जांच का अनुरोध किया है।

यह भी पढ़े | आंध्र प्रदेश: अनंतपुरम जिले में पुलिस ने एक घर में मारा छापा, 8 ट्रंक पेटियों में रखे गहने, 15.55 लाख रुपए नगद और कई वाहन जब्त: 19 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि न्यायालय ने यह भी कहा है कि दोनों राज्यो ने एक दूसरे पर राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोप लगाये हैं, ऐसी स्थिति में इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपना ही न्याय के हित में होगा।

मानशिन्दे ने कहा कि चूंकि न्यायालय ने संविधान के अनुच्छेद 142 में प्रदत्त अधिकार का इस्तेमाल करके जांच सीबीआई को सौंपी है, वह सीबीआई के समक्ष पेश होगी और जांच का सामना करेगी जैसा कि उसने पहले मुंबई पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय के साथ किया था ।

अनूप

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\