खेल की खबरें | अन्वेषा आस्ट्रेलियाई ओपन के दूसरे दौर में, समीर, सिमरन .रितिका ने नाम वापिस लिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अन्वेषा गौड़ा ने आस्ट्रेलियाई ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में बुधवार को जीत के साथ आगाज किया और वह टूर्नामेंट में अकेली भारतीय खिलाड़ी बची हैं ।
सिडनी, 16 नवंबर अन्वेषा गौड़ा ने आस्ट्रेलियाई ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में बुधवार को जीत के साथ आगाज किया और वह टूर्नामेंट में अकेली भारतीय खिलाड़ी बची हैं ।
दिल्ली की 14 वर्ष की अन्वेषा इस साल छह फाइनल खेलकर चार जूनियर अंतरराष्ट्रीय खिताब जीत चुकी हैं । उन्होंने पिचाया एलिसिया विरावोंग को 21 मिनट में 21 . 9, 21 . 11 से मात दी ।
अब उनका सामना मलेशिया की गोह जिन वेइ से होगा ।
गोह ने भारत की तान्या हेमंत को 21 . 15, 21 . 16 से शिकस्त दी ।
भारत के शीर्ष वरीयता प्राप्त समीर वर्मा ने टूर्नामेंट से नाम वापिस ले लिया है । सिमरन सिंघी और रितिका ठाकेर ने भी नाम वापिस ले लिया ।
महिला युगल में रितुपर्णा पांडा और श्वेतापर्णा पांडा को चीनी ताइपै की ली चिया सिन और तेंग चुन सुन ने 21 . 16, 21 . 14 से मात दी ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2022 02:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

