देश की खबरें | अनुपम खेर ने 525वीं फिल्म पर काम शुरू कर देने की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने रविवार को कहा कि उन्होंने अपनी 525वीं फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया है, जिसे उन्होंने '‘एक आम आदमी की खूबसूरत कहानी’ बताया।

मुंबई, पांच जून बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने रविवार को कहा कि उन्होंने अपनी 525वीं फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया है, जिसे उन्होंने '‘एक आम आदमी की खूबसूरत कहानी’ बताया।

खेर (67) ने 1984 की फिल्म ‘सारांश’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। अभिनेता ने कहा कि अभी आगामी फिल्म के नाम को अंतिम रूप नहीं दिया गया है उन्होंने और अपने प्रशंसकों से शीर्षक के लिए निम्नलिखित विकल्पों में से एक का चयन करने के लिए कहा है - ‘द लास्ट सिग्नेचर’, ‘सार्थक’, ‘निर्णय’, और ‘दस्तखत’।

अभिनेता ने कहा, ‘‘आज मैं अपने करियर की 525वीं ऐतिहासिक फिल्म पर काम शुरू कर रहा हूं। एक आम आदमी की खूबसूरत कहानी। हमें अभी फिल्म का शीर्षक तय करना है।’’

खेर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘हमारे निर्माता, निर्देशक और मेरे पास अलग-अलग शीर्षक हैं। इसलिए हमने सोचा कि इसे अंतिम रूप देने का सबसे अच्छा तरीका आप सभी से राय पूछना है। कृपया हमारी मदद करें। आपके प्यार, प्रशंसा और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। जय हो।’’

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) से स्नातक खेर ने अपने लगभग चार दशक लंबे करियर में ‘राम लखन’, ‘लम्हे’, ‘खेल’, ‘डर’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘डैडी’, ‘मैंने गांधी को नहीं मारा’, ‘विजय’, ‘ए वेडनेसडे’ और ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ जैसी हिंदी फिल्मों में काम किया है।

उनकी कुछ अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में ‘बेंड इट लाइक बेकहम’, ‘ब्राइड एंड प्रिजुडिस’, ‘सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक’, ‘द बिग सिक’ और ‘द बॉय विद द टॉपकॉट’ जैसी फिल्में शामिल हैं। उन्होंने ‘सेंस 8’ और ‘न्यू एम्स्टर्डम’ श्रृंखला में भी अभिनय किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू