विदेश की खबरें | कोविड-19 के उपचार के लिए संभावित रूप से उपयोगी एंटीवायरल का पता लगाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अनुसंधानकर्ताओं ने कोविड-19 के लिए जिम्मेदार कोरोना वायरस के खिलाफ अत्यधिक प्रभावी साबित हो सकने वाली एक एंटीवायरल दवा का पता लगाया है और इसका भविष्य में संक्रमण के प्रबंधन पर बड़ा प्रभाव पड़ सकता है।

लंदन, तीन फरवरी अनुसंधानकर्ताओं ने कोविड-19 के लिए जिम्मेदार कोरोना वायरस के खिलाफ अत्यधिक प्रभावी साबित हो सकने वाली एक एंटीवायरल दवा का पता लगाया है और इसका भविष्य में संक्रमण के प्रबंधन पर बड़ा प्रभाव पड़ सकता है।

ब्रिटेन में ‘नॉटिंघम विश्वविद्यालय’ के अनुसंधानकर्ता भी यह अनुसंधान करने वाले दल का हिस्सा थे। इस दल ने पाया कि पौधों से बनाए गए एंटीवायरल की यदि कम खुराकें दी जाएं, तो वे श्वास संबंधी अवरोध पैदा करने वाले कोविड-19 समेत तीन बड़े वायरस के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता पैदा कर सकते हैं।

‘वायरसेस’ पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, इस प्रकार के एंटीवायरल संक्रमण रोकने के लिए समुदाय को उपलब्ध कराए जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि यह दवा वायरस को कोशिकाओं में अपने प्रतिरूप बनाने से रोकने में भी मददगार है।

अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि थैप्सिगार्गिन एक ऐसी एंटीवायरल दवा है, जो संक्रमण के दौरान या उससे पहले लेने पर प्रभावी होती है।

अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि इस दवा को टीके के माध्यम से देने या इसके लिए अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं होगी। इसे मुंह के जरिए लिया जा सकता है।

‘नॉटिंघम विश्वविद्यालय’ के प्रोफेसर किन चॉ चांग ने कहा, ‘‘हम इस एंटीवायरल को विकसित करने और यह पता लगाने के शुरुआती चरण में हैं कि कोविड-19 जैसे वायरस का इनसे कैसे उपचार होगा, लेकिन अभी तक मिले नतीजे बहुत अहम हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी