देश की खबरें | महिलाओं विरोधी अपराध : त्रिपुरा में छात्रों ने आनलाइन अभियान चलाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा में विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के छात्रों के एक समूह ने 'महिलाओं विरोधी अपराध' रोकने के लिये एक अभियान चलाया है तथा ऐसे मामलों के त्वरित निपटारे एवं दोषियों को कठोर सजा देने की मांग की ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अगरतला, 29 जुलाई त्रिपुरा में विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के छात्रों के एक समूह ने 'महिलाओं विरोधी अपराध' रोकने के लिये एक अभियान चलाया है तथा ऐसे मामलों के त्वरित निपटारे एवं दोषियों को कठोर सजा देने की मांग की ।

त्रिपुरा विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग की छात्रा आश्मीरा देबबर्मन ने एक 'एसएमएस' समूह बनाया है और कम से कम 25 अन्य विद्यार्थी इसमें शामिल हुये हैं । ऐसा समझा जाता है कि बलात्कार की घटना के खिलाफ यह समूह बनाया गया है ।

यह भी पढ़े | राफेल लड़ाकू विमानों की अंबाला एयरबेस में हुई लैंडिंग, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- सेना के इतिहास में एक नए युग की शुरुआत; देखें वीडियो.

समूह ने सभी वर्गों के लोगों से अपील की है कि वे बहादुरी से बलात्कार की घटना के खिलाफ खड़े हों तथा महिलाओं विरोधी हिंसा रोकने के लिये फेसबुक, व्हाट्सएप जैसी सोशलमीडिया साइटों पर पोस्टर साझा करें।

समूह की पोस्ट पूरे प्रदेश में सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं।

यह भी पढ़े | राजस्थान: सीएम अशोक गहलोत को झटका, राज्यपाल कलराज मिश्र ने फिर वापस भेजा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का प्रस्ताव.

देबबर्मन ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया, 'हम बलात्कार के मामलों का त्वरित निपटारा और बलात्कारियों के लिए कठोर से कठोर सजा चाहते हैं । हम चाहते हैं कि उन्हें फांसी पर लटका दिया जाना चाहिये । खोवाई जिले में हाल ही में इस जघन्य अपराध की तीन घटनायें हुयी हैं जिसे कत्तई बर्दाश्तन नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि इसके सभी आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं किये जा सके हैं। एक बलात्कारी अब भी फरार है। हम चाहते हैं कि पुलिस तत्काल इस फरार बलात्कारी को गिरफ्तार करे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\