तीन तलाक विरोधी कार्यकर्ता निदा को भाजपा छोड़ने की धमकी, छह लोगों पर मामला दर्ज
पुलिस ने तीन तलाक विरोधी कार्यकर्ता निदा खान को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़ने की धमकी देने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. खान को भाजपा नहीं छोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी गयी है.
लखनऊ, 31 मार्च : पुलिस ने तीन तलाक विरोधी कार्यकर्ता निदा खान को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़ने की धमकी देने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. खान को भाजपा नहीं छोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी गयी है.
जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उनमें खान के पति शीरन रजा खान और परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं. रजा खान ने निदा को फौरी तौर पर तीन बार तलाक बोलकर ‘तलाक’ दिया था. यह भी पढ़ें : बिहार में 10 वीं परीक्षा के परिणाम घोषित, रमायणी रॉय बनीं स्टेट टॉपर
निदा ने ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘मैं 26 मार्च को एक रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होने गई थी, जहां मेरे ससुराल वालों और कुछ रिश्तेदारों ने मुझे भाजपा छोड़ने के लिए कहा. उन्होंने ऐसा न करने पर मुझे और मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2022 05:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

