विदेश की खबरें | नस्लवाद विरोधी प्रदर्शनों पर अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों ने कब्जा कर लिया है: जॉनसन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि लॉकआउट के उनके देश में लगातार दूसरे दिन जारी नस्लवाद विरोधी प्रदर्शनों पर आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों ने कब्जा कर लिया है।
लंदन, आठ जून ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि लॉकआउट के उनके देश में लगातार दूसरे दिन जारी नस्लवाद विरोधी प्रदर्शनों पर आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों ने कब्जा कर लिया है।
अमेरिका में काले नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद कई अमेरिकी शहरों और ब्रिटेन समेत कई देशों में ''कालों का जीवन मायने रखता है'' नाम से नस्लवाद विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं। इस दौरान लगातार दूसरे दिन हजारों प्रदर्शनकारियों के जमा होने से लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन हुआ है।
जॉनसन ने प्रदर्शनों के हिंसक होने के बाद पुलिस अधिकारियों पर हुए हमलों की भी निंदा की है।
ब्रिटेन के प्रधाननमंत्री ने रविवार को सोशल मीडिया पर कहा कि मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने मध्य लंदन में कानून व्यवस्था के उल्लंघन और स्मारकों को नुकसान पहुंचाने के लिये 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। लिहाजा इन प्रदर्शनों पर आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का कब्जा हो गया है।
यह भी पढ़े | न्यूजीलैंड में COVD-19 का अंतिम मरीज भी स्वस्थ, देश में संक्रमण का कोई नया मामला नहीं.
जॉनसन ने कहा, ''लोगों को शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन पुलिस पर हमले का कोई हक नहीं है।''
उन्होंने कहा, ''प्रदर्शनों पर आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का कब्जा हो गया है। वे सेवा का बहाना बनाकर विश्वासघात करते हैं। इसके लिये जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।''
पुलिस ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के एक छोटे से समूह ने हिंसा शुरू की और लोगों को अधिकारियों पर हमले के लिये उकसाया तथा उनपर कांच की बोतलें तथा पटाखे जैसी वस्तुएं फेंकी।
प्रदर्शनों के दौरान हमले में कुल आठ पुलिस अधिकारियों को चोटें आई हैं। इसके अलावा पार्लियामेंट स्क्वायर पर ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल की प्रतिमा और डाउनिंग स्ट्रीट के निकट कई स्मारकों को नुकसान पहुंचाया गया है, जिसमें युद्ध स्मारक भी शामिल हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)