देश की खबरें | पशु गलियारे के लिए असम के ओरंग राष्ट्रीय उद्यान में अतिक्रिमण रोधी अभियान शुरू
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम सरकार ने ओरंग राष्ट्रीय उद्यान में पशु गलियारे को ‘कब्जा मुक्त’ कराने के वास्ते चार दिन लंबा अभियान भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को शुरू किया।
तेजपुर (असम), 28 मई असम सरकार ने ओरंग राष्ट्रीय उद्यान में पशु गलियारे को ‘कब्जा मुक्त’ कराने के वास्ते चार दिन लंबा अभियान भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को शुरू किया।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अभियान दो दिन सोनितपुर जिले में और दो दिन दरांग जिले में चलाया जाएगा।
ओरंग राष्ट्रीय उद्यान सोनितपुर और दरांग जिलों में 89 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है और काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान तक एक पशु गलियारे की कब्जाई गई भूमि को खाली करने के लिए अभियान शुरू किया गया है।
सोनितपुर के उपायुक्त देब कुमार मिश्रा ने कहा कि जिन इलाकों में यह अभियान चलाया जाना है, वह सभी क्षेत्र जिले के 'छार' (नदी तटीय) क्षेत्र हैं।
उन्होंने कहा, “ आज पांच ‘छार’ क्षेत्रों में अभियान चलाया गया और सोमवार को ऐसे ही अन्य चार स्थानों पर अभियान चलाया जाएगा। आज अभियान सुचारू रूप से चलाया गया।”
अधिकारी ने कहा कि लगभग 800 परिवार अतिक्रमित भूमि में रह रहे थे और उनमें से अधिकांश ने पहले ही क्षेत्र को खाली कर दिया था। अभियान के दौरान राष्ट्रीय उद्यान की 13,000 एकड़ से अधिक की जमीन को मुक्त कराने का लक्ष्य रखा गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2023 08:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

