देश की खबरें | पंजाब में राज्यव्यापी नशा विरोधी अभियान शुरू, पुलिस ने 750 स्थानों पर की छापेमारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान शुरू करते हुए 750 स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
चंडीगढ़, एक मार्च पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान शुरू करते हुए 750 स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि नशे की समस्या पर कैबिनेट उप-समिति की शनिवार को पहली बैठक हुई।
उन्होंने बताया कि नशा विरोधी अभियान के तहत चलाए गए अभियान में करीब 12,000 पुलिसकर्मी शामिल थे।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए तीन महीने की समय सीमा तय की। राज्य सरकार द्वारा नशे की समस्या के खिलाफ नए सिरे से शुरू किए गए अभियान के तहत नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और कुछ स्थानों पर उनकी संपत्तियों को भी ध्वस्त किया गया।
कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने शनिवार को सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे राजनीति करने के बजाय पंजाब को बचाने के लिए राज्य सरकार के नशा विरोधी अभियान को अपना समर्थन दें।
कैबिनेट उप समिति की बैठक में मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा और पुलिस महानिदेशक गौरव यादव भी उपस्थित थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)