देश की खबरें | ताजमहल की सुरक्षा के लिए ‘एंटी-ड्रोन सिस्टम’ तैनात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अद्भुत स्मारक ताजमहल के आसपास सुरक्षा बढ़ाने के लिए ‘एंटी-ड्रोन सिस्टम’ तैनात किया गया है।

आगरा (उप्र), 30 मई अद्भुत स्मारक ताजमहल के आसपास सुरक्षा बढ़ाने के लिए ‘एंटी-ड्रोन सिस्टम’ तैनात किया गया है।

सहायक पुलिस आयुक्त (ताज सुरक्षा) सैयद अरीब अहमद ने शुक्रवार को बताया कि यह सिस्टम ताजमहल परिसर में लगाया गया है और यह प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने वाले किसी भी ड्रोन को निष्क्रिय करने में सक्षम है।

उन्होंने कहा कि स्मारक के चारों ओर 500 मीटर के दायरे में निगरानी रखी जाएगी और इस सीमा में पाए जाने वाले किसी भी ड्रोन को तुरंत निष्क्रिय कर दिया जाएगा।

अहमद ने बताया, "यह सिस्टम आठ किलोमीटर के दायरे में ड्रोन को निष्क्रिय करने में सक्षम है, लेकिन ताजमहल की सुरक्षा संवेदनशीलता को देखते हुए, निगरानी को शुरू में 500 मीटर की परिधि तक सीमित रखा गया है।"

उन्होंने बताया कि इस सिस्टम में ड्रोन को निष्क्रिय करने के लिए ‘रेडियो फ्रीक्वेंसी’ और ‘जीपीएस सिग्नल जैमिंग’ तकनीक का उपयोग किया जाता है।

अधिकारी ने बताया कि इस प्रणाली के तहत ड्रोन को नीचे लाए जाने के बाद, डिवाइस को सुरक्षित करने के लिए एक त्वरित प्रतिक्रिया टीम स्थान पर पहुंचेगी और ड्रोन चलाने वाले व्यक्ति का भी पता लगाएगी।

हाल ही में प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान और उससे पहले जनवरी 2024 में अयोध्या में राम मंदिर में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान उच्च तकनीक वाली सुरक्षा प्रणाली का इस्तेमाल किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी