देश की खबरें | भदोही पूजा पंडाल में आग से झुलसी एक और महिला की मौत, मरने वालों की संख्या 17 हुयी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अधिकारी ने बताया कि नरथुआ गांव के पूजा पंडाल में आग लगने से अब तक कुल 17 लोगों की मौत हो चुकी है ।
अधिकारी ने बताया कि नरथुआ गांव के पूजा पंडाल में आग लगने से अब तक कुल 17 लोगों की मौत हो चुकी है ।
भदोही के जिलाधिकारी गौरांग राठी ने शनिवार को बताया कि दो अक्टूबर की रात को आग से झुलसी इंद्रावती देवी (70) का इलाज वाराणसी में चल रहा था और आज दोपहर उनकी मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि अब भी 30 झुलसे मरीज़ों का कई अस्पतालों में इलाज जारी है, जिसमें कई लोगों की हालत गंभीर है।
उल्लेखनीय है कि दो अक्टूबर की रात पूजा पंडाल में उस वक़्त आग लगी थी जब तीन सौ से ज़्यादा महिला, पुरुष और बच्चे पंडाल में मौजूद थे। इस हादसे में कुल 92 लोग आग से झुलस कर घायल हो गए थे जिसमें से 72 महिला, पुरुष और बच्चों को वाराणसी, भदोही ,प्रयागराज ,मिर्ज़ापुर जिले के अस्पतालों में भर्ती किया गया जबकि मामूली जले लोगों को प्राथमिक उपचार कर उनके घर भेज दिया गया था।
इस हादसे में बारीपुर गाँव के पूर्व प्रधान रमा पति गौतम के परिवार के दस लोग झुलसे थे जिसमे से 6 की मौत हो गई है।
सं आनन्द
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2022 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

