जरुरी जानकारी | एक अन्य सड़क परियोजना को इनविट सूची में जोड़ सकती है आईएलएंडएफएस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नकदी संकट से जूझ रही कंपनी आईएलएंडएफएस समूह कोविड-19 के कारण सफल बोली लगाने वाले को चुनने में देरी का सामना कर रही है। इस कारण कंपनी ने अपनी प्रस्तावित बुनियादी संरचना निवेश न्यास (इनविट) में एक अन्य सड़क परियोजना को शामिल करने पर विचार कर रही है। एक सूत्र ने इसकी जानकारी दी है।
मुंबई, 12 जुलाई नकदी संकट से जूझ रही कंपनी आईएलएंडएफएस समूह कोविड-19 के कारण सफल बोली लगाने वाले को चुनने में देरी का सामना कर रही है। इस कारण कंपनी ने अपनी प्रस्तावित बुनियादी संरचना निवेश न्यास (इनविट) में एक अन्य सड़क परियोजना को शामिल करने पर विचार कर रही है। एक सूत्र ने इसकी जानकारी दी है।
कंपनी ने इससे पहले बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) को इनविट के लिये जो सूची सौंपी है, उसमें नौ सड़क परियोजनाएं शामिल हैं और उनके ऊपर सम्मिलित तौर पर 10,800 करोड़ रुपये के करीब का कर्ज है। सेबी से अभी प्रस्तावित सूची को मंजूरी नहीं मिली है।
यह भी पढ़े | बिहार: पप्पू यादव ने योगी आदित्यनाथ पर लगाया 'जातिवाद' का आरोप.
सूत्र ने बताया कि कंपनी अब इस सूची में पुणे शोलापुर सड़क विकास परियोजना को भी शामिल करने पर विचार कर रही है।
पुणे शोलापुर सड़क विकास परियोजना कंपनी की उन 10 सड़क परियोजनाओं में से एक है, जिसके लिये कंपनी को अगस्त 2019 में बोलियां प्राप्त हुई थीं। इस परियोजना के लिये चार कंपनियों ने बोलियां पेश की थीं। हालांकि इनमें से किसी एक को चुनने में कोरोना वायरस महामारी के कारण देरी हो रही है। कंपनी इसी कारण प्रस्तावित सूची में इस परियोजना को भी शामिल करना चाह रही है।
यह भी पढ़े | रामविलास पासवान का बड़ा बयान-कहा चिराग जो फैसला लेंगे, हम उनके साथ.
सूत्र ने कहा, ‘‘पुणे शोलापुर सड़क विकास परियोजना को भी प्रस्तावित इनविट सूची में शामिल किये जाने की संभावना है। इसके बारे में आईएलएंडएफएस का निदेशक मंडल शीघ्र निर्णय लेगा।’’
आईएलएंडएफएस के प्रवक्ता ने इस बारे में संपर्क किये जाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)