एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | चंडीगढ़ में कोविड-19 संक्रमण से एक और मरीज की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चंडीगढ़ में कोविड-19 से संक्रमित एक और मरीज की मौत के बाद केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण से हुई मौतों की संख्या बढ़कर 11 हो गई। इसके अलावा संक्रमण के 19 नए मामले सामने आने के बाद कुल आंकड़ा 619 पर पहुंच गया।

देश की खबरें | चंडीगढ़ में कोविड-19 संक्रमण से एक और मरीज की मौत

चंडीगढ़, 15 जुलाई चंडीगढ़ में कोविड-19 से संक्रमित एक और मरीज की मौत के बाद केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण से हुई मौतों की संख्या बढ़कर 11 हो गई। इसके अलावा संक्रमण के 19 नए मामले सामने आने के बाद कुल आंकड़ा 619 पर पहुंच गया।

मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी मिली।

यह भी पढ़े | Maharashtra HSC Board Exam Results 2020: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कल 1 बजे होगा जारी, mahahsscboard.in पर चेक करें नतीजे.

बुलेटिन के मुताबिक पंचकुला के एक अस्पताल में कोविड-19 से संक्रमित 78 वर्षीय एक मरीज की मौत हो गई। वह सेक्टर 19 का रहने वाला था। मरीज पहले से ही हृदय रोग से ग्रसित था।

बुलेटिन के अनुसार सेक्टर 48 में तीन मामले, सेक्टर 46 में, बापू धाम कॉलोनी, धनस, सेक्टर 29, बुड़ैल में दो-दो और सेक्टर 38, सेक्टर 19, रायपुर खुर्द, सेक्टर 63, खुदा अलीशेर और सेक्टर 25 में एक-एक मामले सामने आए।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी ने कहा- जिसे पार्टी छोड़कर जाना है वह जा सकता है, बयान पर अब रणदीप सुरजेवाला ने दी सफाई.

पिछले 24 घंटों में 13 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक कुल 459 मरीज ठीक हो चुके हैं।

प्रदेश में फिलहाल 149 मरीज उपचाराधीन हैं।

इस बीच, चंडीगढ़ के प्रशासक वी पी सिंह बदनोर ने बुधवार को संक्रमण का हवाला देते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया।

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों का उल्लंघन कर वे किसी भी सभा या समारोह का आयोजन ना करें।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शहर में किसी भी तरह के गैरजरुरी जमावड़ें के मामले में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2020 08:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).