एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोलकाता पुलिस के एक और अधिकारी की कोविड-19 से मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता पुलिस के एक अन्य अधिकारी की कोविड-19 से सोमवार को मौत हो गई।

देश की खबरें | कोलकाता पुलिस के एक और अधिकारी की कोविड-19 से मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 16 नवंबर कोलकाता पुलिस के एक अन्य अधिकारी की कोविड-19 से सोमवार को मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि इस महामारी से अब तक विभाग के 11 कर्मियों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े | Vasan Eye Care Founder Arun Dies: वासन आई केयर के संस्थापक एएम अरुण का कार्डियाक अरेस्ट से निधन.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि विशेष शाखा के उप निरीक्षक मानव बंद्योपाध्याय कोविड-19 से पीड़ित थे और अस्पताल में भर्ती थे।

अधिकारी ने कहा कि बंद्योपाध्याय की उम्र 40 के आसपास थी और सुबह अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े | Rajasthan: मंत्री भंवरलाल मेघवाल का गुरुग्राम में निधन, सीएम अशोक गहलोत ने जताया दुःख, राजकीय शोक की घोषणा.

कोलकाता पुलिस ने ट्वीट किया, “उप निरीक्षक मानव बंद्योपाध्याय के असामयिक निधन पर हमें गहरा दुख है। वह विशेष शाखा में नियुक्त थे। वह कोविड-19 से पीड़ित थे और कोरोना से मुकाबले में अग्रिम मोर्चे पर डटे थे।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2020 08:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).