देश की खबरें | केरल के एक और मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के उद्योग मंत्री ई पी जयराजन के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरूवनंतपुरम/कन्नूर, 11 सितंबर केरल के उद्योग मंत्री ई पी जयराजन के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है।

वह केरल के दूसरे मंत्री हैं जो इस वायरस से संक्रमित हुए हैं।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: गांव के लोगों ने मगरमच्छ को बनाया बंधक, वन विभाग से मांगे 50 हजार रुपये.

सरकारी सूत्रों ने बताया कि जयराजन और उनकी पत्नी के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है तथा उन्हें कन्नूर के पारियाराम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इससे पहले वित्त मंत्री थॉमस इसाक के इस वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी थी।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: मेडिकल ग्राउंड पर रिहा चल रहे समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ फिर FIR दर्ज, धमकी और धोखाधड़ी का लगा आरोप.

जयराजन, थॉमस इसहाक के संपर्क में रहे थे और बाद में वह कन्नूर में अपने घर में पृथकवास में थे।

उनका नमूना तीन दिन पहले परीक्षण के लिए भेजा गया था और शुक्रवार को आयी रिपोर्ट में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now