एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | असम में एक और मुठभेड़, आरोपी घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के उदलगुरी जिले में जबरन उगाही का एक आरोपी तब पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया, जब उसने हिरासत से कथित तौर पर भागने की कोशिश की। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को दी।

देश की खबरें | असम में एक और मुठभेड़, आरोपी घायल

गुवाहाटी, नौ सितंबर असम के उदलगुरी जिले में जबरन उगाही का एक आरोपी तब पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया, जब उसने हिरासत से कथित तौर पर भागने की कोशिश की। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को दी।

उदलगुरी के पुलिस अधीक्षक हिरण्य बर्मन ने कहा कि जबरन वसूली के कई मामलों में कथित रूप से शामिल एक व्यक्ति को मंगलवार को कार्बी आंगलोंग जिले में असम-नागालैंड सीमा से गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने बताया, ‘‘उसे बाद में उदलगुरी लाया गया, जहां उस पर 2008 से कम से कम आठ मामले लंबित हैं। वह कई समूहों के लिए पैसे वसूलता था।’’

बर्मन ने कहा, ‘‘कल रात, वह पनेरी पुलिस थाने के तहत एक क्षेत्र में छिपाये गए हथियारों के स्थल पर अतिरिक्त एसपी के नेतृत्व वाली एक टीम को ले जा रहा था। बीच में, उसने लघु शंका के लिए रुकने का अनुरोध किया।’’

अधिकारी ने दावा किया कि उस दौरान, आरोपी भाग गया और पुलिस टीम ने उसे रुकने के लिए कहा।

एसपी ने कहा, ‘‘जब वह नहीं रुका, तो हमारी टीम को उस पर गोलियां चलानी पड़ीं। उसके पैर में दो गोलियां लगी हैं। अब उसका तेजपुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज चल रहा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2021 11:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).