एजेंसी न्यूज

तमिलनाडु में कोरोना वायरस से एक और मौत, 77 संक्रमित

राज्य के मुख्य सचिव के. षणमुगम ने कहा कि तूतीकोरिन में महिला की मौत हुई।

तमिलनाडु में कोरोना वायरस से एक और मौत, 77 संक्रमित

चेन्नई, दस अप्रैल तमिलनाडु में शुक्रवार को कोरोना वायरस से 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई जिससे राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या नौ हो गई। साथ ही 77 लोग इस बीमारी से संक्रमित पाए गए हैं जिससे संक्रमण की कुल संख्या 911 हो गई है।

राज्य के मुख्य सचिव के. षणमुगम ने कहा कि तूतीकोरिन में महिला की मौत हुई।

उन्होंने कहा कि जिन 77 लोगों में संक्रमण पाया गया वे राज्य के विभिन्न संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों से हैं और पॉजिटिव मामलों के संपर्क में आने से उनमें यह बीमारी फैली।

उन्होंने कहा, ‘‘नये मामले उन स्थानों से सामने आए हैं जिन्हें संक्रमित या पृथक वास इलाका घोषित किया गया है।’’

उन्होंने कहा कि वायरस पर लगाम लगाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है।

यह पूछने पर कि क्या राज्य में लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विभिन्न विशेषज्ञों के साथ बैठक कर रहे हैं और शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वीडियो कांफ्रेंस होने वाली है।

उन्होंने कहा, ‘‘उसके बाद कोई उचित निर्णय किया जा सकता है।’’

षणमुगम ने कहा कि 44 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2020 07:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).