राजस्थान में कोरोना वायरस से एक और मौत, संक्रमितों के मामले बढ़कर 1964
राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि लक्ष्मणगढ़, सीकर के 75 साल के एक बुजुर्ग की मौत हो गयी है। उन्हें 15 अप्रैल को उच्च रक्तचाप सहित अन्य दिक्कतों के कारण सीकर के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
जयपुर, 23 अप्रैल राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और मौत होने से ऐसे मामलों में मृतक संख्या बढ़कर 28 हो गयी। इस बीच 76 नये मामले आने से कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बृहस्पतिवार रात तक बढ़कर 1964 हो गयी है।
राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि लक्ष्मणगढ़, सीकर के 75 साल के एक बुजुर्ग की मौत हो गयी है। उन्हें 15 अप्रैल को उच्च रक्तचाप सहित अन्य दिक्कतों के कारण सीकर के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
उनहोंने बताया कि बुधवार को इस बुजुर्ग का का नमूना लिया गया और उसी दिन उनका निधन हो गया। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से यह 28वीं मौत है। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।
बृहस्पतिवार रात नौ बजे तक राज्य में 76 नये मामले आए जिनमें जोधपुर से 23, जयपुर से 15, नागौर से 18, कोटा से आठ, अजमेर व भरतपुर से तीन तीन तथा हनुमानगढ़ व सीकर से दो दो नये मामले शामिल हैं।
जयपुर के नये मामलों में दस रामगंज में, तीन शास्त्रीनगर, एक मानसरोवर व एक एमडी रोड पर आया है।
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2020 11:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

