देश की खबरें | बिहार में कोरोना वायरस से एक और मौत, संक्रमित मामले बढ़कर 2,59,072 हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान एक और मरीज की मौत हो जाने से इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1461 पहुंच गई।
पटना, 19 जनवरी बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान एक और मरीज की मौत हो जाने से इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1461 पहुंच गई।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से सुपौल जिले में एक मरीज की मौत हुई जबकि प्रदेश में रविवार अपराह्न चार बजे से सोमवार अपराह्न चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 144 नए मामले प्रकाश में आने के साथ इससे संक्रमित होने वालों की संख्या अबतक 2,59,072 पहुंच गयी है।
बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 88,650 नमूनों की जांच की गयी और कोरोना वायरस संक्रमित 595 मरीज ठीक हुए। प्रदेश में संक्रमित पाए गए 2,54,508 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं।
बिहार में अबतक कुल 2,00,636,88 नमूनों की जांच की गयी है।
बिहार में वर्तमान में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,102 है और कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.24 है।
बिहार के 301 सत्र स्थलों पर मंगलवार को भी कोरोना योद्धाओं को टीके लगाए गए। बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को राज्य में 14,013 लोगों को टीका लगाया गया। अगला टीकाकरण बृहस्पतिवार को होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2021 10:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

