देश की खबरें | तपोवन सुरंग से एक और शव मिला, मरने वालों की संख्या 74 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में तपोवन सुरंग से एक और शव बरामद हुआ है जिसके बाद पिछले माह चमोली जिले में आई आपदा में मरने वालों की संख्या 74 हो गयी है ।

गोपेश्वर, 18 मार्च उत्तराखंड में तपोवन सुरंग से एक और शव बरामद हुआ है जिसके बाद पिछले माह चमोली जिले में आई आपदा में मरने वालों की संख्या 74 हो गयी है ।

चमोली के पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा यहां दी गई जानकारी के अनुसार, बुधवार देर सायं एनटीपीसी की निर्माणाधीन तपोवन-विष्णुगाड जलविद्युत परियोजना की सुरंग से तलाश और बचाव दल को एक और शव मिला जिसके बाद बरामद हुए शवों की संख्या 74 पहुंच गयी है ।

इसके अलावा, सुरंग से एक मानव अंग भी मिला है जिसे मिलाकर अब तक आपदा ग्रस्त क्षेत्र से 34 मानव अंग बरामद हो चुके हैं ।

इनमें से 43 शवों एवं एक मानव अंग की शिनाख्त हुई है। जिन शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है, उन सभी शवों का डीएनए संरक्षित किया गया है।

पुलिस के अनुसार, जोशीमठ थाने में आपदा में लापता हुए कुल 205 लोगों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी ।

चमोली में ऋषिगंगा नदी में सात फरवरी को आई बाढ़ के बाद से क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।

ऋषिगंगा नदी में अचानक आई बाढ़ में एनटीपीसी की निर्माणाधीन परियोजना को भारी क्षति के अलावा रैंणी में स्थित उत्पादनरत ऋषिगंगा जलविद्युत परियोजना भी सैलाब से पूरी तरह तबाह हो गई थी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग', इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू